शुक्रवार, 7 जनवरी 2022

होश में भोजन करो - बीमारियों से मुक्त रहो।

 भोजन प्रत्येक प्राणी की प्राथमिक व महत्वपूर्ण आवश्यकता है। मनुष्य के अलावा अन्य प्राणी भोजन के नियमों का अधिक पालन करते है, इसलिए वे मनुष्य की तुलना में कम बीमार पड़ते हैं। आइए जानते भोजन से सम्बन्धित महत्वपूर्ण जानकारी जिन्हें जानकर आप बीमारियों से मुक्त हो सकते हैं -

भोजन क्यों - अधिकांश व्यक्ति घड़ी देखकर, मुझे जल्दी काम पर जाना है, के कारण, शरीर की आदत के कारण, जीभ के चटोरेपन के कारण, दिखावे के कारण अथवा  दूसरों की मनुहार के कारण भोजन करते हैं। भोजन शरीर की आवश्यकता है, शरीर के फ्युल के रूप में भोजन चाहिए, एनर्जी के लिए भोजन चाहिए, ऐसा समझ कर, आमाशय में तैयार पाचक रसों को देखकर, अपने अंदर के सिस्टम के संकेत को समझ कर जो भोजन किया जाता है वहीं भोजन ऊर्जा देने वाला होता है। अतः हमें भोजन केवल शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के कारण से करना चाहिए, अन्य किसी कारण से नहीं।

भोजन क्या होना चाहिए -  कोई कच्चा भोजन अच्छा मानता है तो कोई पका हुआ भोजन अच्छा मानता है कोई कहता है कि भोजन मांसाहारी हो और दूसरे कहते हैं कि भोजन शाकाहारी होना चाहिए यह सभी बातें आंशिक रूप से सत्य हैं वास्तविकता यह है कि भोजन सात्विक तो होना ही चाहिए साथ ही ध्यान रहे भोजन हमारी प्रकृति के अनुसार, हमारे शरीर की क्षमता के अनुसार, हमारे कार्य के अनुसार, हमारी जीवन शैली के अनुसार और हमारे पाचन तंत्र की क्षमता के अनुसार होना चाहिए। भोजन ऋतु के अनुसार होना चाहिए,  भोजन  हमारे शरीर के सुख के अनुसार होना चाहिए, भोजन अति अल्प मात्रा में होना चाहिए उत्तम भोजन वही है जो 2 से ढाई घंटे में पच कर आमाशय से छोटी आंत की तरफ चला जाए जिस भोजन से हमें आलस्य ना हो जिस भोजन से हमारे पेट में गैस कब्ज ना बने वही भोजन उत्तम है।

भोजन कैसे करें - प्राय देखा गया है कि अधिकांश व्यक्ति भोजन कर नहीं रहे हैं वह केवल अपना पेट भर रहे हैं भोजन एक साधना की तरह है, भोजन करना एक योगाभ्यास की तरह अर्थात भोजन करना भी एक योग है, भोजन करना भी एक ध्यान है, हम ध्यान पूर्वक भोजन करें अर्थात भोजन के प्रत्येक अवयवों को ध्यानपूर्वक देखें, रंग रूप को देखें और पूरे होश के साथ भोजन का ग्रास हाथ में लेकर उसे मुख में रखें मन की आंख से देखते हुए भोजन के प्रत्येक ग्रास को मुख्य में खूब चबाएं, उसका स्वाद लें, खूब उससे तृप्ति प्राप्त करें, जब भोजन का वह ग्रास पूरी तरह से लिक्विड के रूप में बदल जाए तो उसे निकले और निकलता हुआ उसको मन की आंख से देखें एहसास करें आहार नाल से होकर वह भोजन का ग्रास जो कि तरल रूप में बदल गया था मेरे आमाशय में पहुंच गया है इतनी सावधानी पूर्वक और तन्मयता से किया गया भोजन वास्तव में भोजन योग है, एक साधना है और ऐसे किया गया भोजन हमारे शरीर के लिए अमृत के समान होगा, हमारे शरीर को पूरी ऊर्जा मिलेगी। हमारे मन को पूरी तृप्ति मिलेगी । हमारा तन और मन दोनों  सुंदर और सुखद बनेंगे। बीमारियों से मुक्त रहेंगे।

आचार्य डॉ श्याम

वैलनेस कोच, स्पिरिचुअल कोच

एंड मोटिवेशनल स्पीकर

1 टिप्पणियाँ:

यहां 2 मार्च 2022 को 11:30 pm बजे, Blogger Ananda Yoga & Detox Center ने कहा…


Thanks for sharing this wonderful blog with us. Nice post with great information and it is indeed informative and useful.

Yoga Teacher Training Thailand

 

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ