बुधवार, 5 जनवरी 2022

रिलेक्स रहें - स्वस्थ रहें।

 दोस्तो नमस्कार।

    हमारा पूरा सिस्टम हमेशा तनाव से मुक्त रहना चाहता है ताकि प्रत्येक कोशिका अपना पूरा काम ठीक से कर सके। हमारे शरीर की कोशिकायें, शरीर के समस्त अंग व सिस्टम्स एक दूसरे से अटैच है, एक दूसरे पर निर्भर हैं। तनाव का मतलब है ब्रेक लगाकर गाड़ी चलाना। जैसे हम हैंड ब्रेक लगाकर गाड़ी चलाएं तो हमारी गाड़ी का फ्यूल भी अधिक खर्च होगा, स्पीड भी कम होगी और गाड़ी को नुकसान भी होगा। आकस्मिक घटनाओं का सामना करने या कुछ असाधारण करने के लिए हमारे शरीर की उत्तेजना या तनाव कुछ समय के लिए अच्छा होता है। परिस्थितियों का सामना करने लिए जैसे ही हमारे मस्तिष्क को संकेत मिलता है, हमारे ब्रेन की सिम्पेथेटिक नर्व एक्टिव होकर सम्बन्धित hramons को ब्लड में भेजती है हम अपने आपको  fight या flight की स्थति में पाते हैं। लेकिन जैसे ही परिस्थिति सामान्य होती है हमारे ब्रेन कि पैरा सिम्पैथेटिक नर्व एक्टिव होकर सम्बन्धित ग्रन्थि को सामान्य कर देती है। हमारा पूरा सिस्टम रिलैक्स फील करता है।

लेकिन प्राय देखा गया है कि हमारे मन की अतिरिक्त लगातार मांग, विलाशी जीवन, जल्दबाजी, टारगेट अचीव की तलवार, गला काट प्रतियोगिता के कारण हम हमेशा तनाव से भर रहते हैं। 

तनाव का दुष्प्रभाव सबसे पहले हमारे सर्वाइकल सिस्टम पर पड़ता है, सर्वाइकल की मांस पेशया, लिगामेंट स्टिफ हो जाते हैं जिससे ब्रेन की ऑर रक्त ले जाने वाली नाड़ियों में रुकावट होती है जिससे सर्वाइकल व ब्रेन को पर्याप्त रक्त की सप्लाई नहीं हो पाती है परिणाम स्वरूप गरदन व सिर में दर्द शुरू हो जाता है। इसके बाद हमरा पूरा ब्रेन टॉक्सिंस से भर जाता है, ब्रेन के न्यूरॉन्स पूरी ताकत से कार्य नहीं कर पाते हैं जिससे हमारे पूरे शरीर की कार्य क्षमता पर दुष्प्रभाव पड़ता है क्योंकि पूरा शरीर व शरीर के समस्त अंग ब्रेन द्वारा ही संचालित हैं। लगातार यही स्थति बनी रहती है तो ब्रेन द्वारा संचालित व नियंत्रित हमारा अतः श्रावी ग्रन्थि तंत्र डिस्टर्ब हो जाता है जिससे थायरायड, शुगर, अपच, गेस, बीपी, गुस्सा व चिड़चिड़ापन शुरू हो जाता है।

निष्कर्ष रूप में कहा जा सकता है कि तनाव हमारी समस्त बीमारियों व परेशानियों का कारण है। अतः स्वस्थ रहने के लिए तनाव मुक्त रहना जरूरी है

तनाव मुक्त रहने के उपाय

1. अपनी आश्यकताओं को सीमित करें।

2. परिस्थितियों को स्वीकार करें।

3. विलासी जीवन को त्यागें।

4. प्रकृति के नजदीक रहें।

5. योगा प्रैक्टिस डेली रूटीन में शमिल करें।

6. हर पल का एंजॉय करें।

7. अपने प्रति हमेशा ईमानदार रहें.

8. दूसरों की यथा संभव मदद करें।

9. हमेशा पोजिटिव रहें।

10. दूसरों की प्रशंसा करें, खुद प्रशंस  की उम्मीद न करें।

11. बेस्ट करें, रिजल्ट जो मिले उसे सहर्ष स्वीकार करें।

                     आपका अपना

                    आचार्य (डॉ) श्याम

        वैलनेस कोच, स्पिरिचुअल कोच & मोटिवेशनल स्पीकर



0 टिप्पणियाँ:

एक टिप्पणी भेजें

सदस्यता लें टिप्पणियाँ भेजें [Atom]

<< मुख्यपृष्ठ